मध्य प्रदेश

सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा, जनहानि नही

सिलवानी । राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा मार्ग के जमुनिया घाट के खतरनाक मोड़ पर सोमवार की सुबह एक ट्रक पलट गया। जिसमें सोयाबीन भरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 06 एच सी 4483 जमुनिया घाट के अंतिम खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमे किसी प्रकार की कोई जनहानि नही होने का समाचार हैं। ट्रक चालक अनीस खान ने बताया कि वह सोयाबीन कुरावर जिला राजगढ़ से भरकर सिवनी बालाघाट जा रहा था।

Related Articles

Back to top button