मध्य प्रदेश

सघन चेकिंग अभियान में जिले में हथियार चाँदी व नगद रकम बरामद हो रही हैं

बाड़ी पुलिस को भी मिली सफलता, क्या चेकिंग अभियान में कभी शराब तस्कर भी आयेगे गिरफ्त में
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । मध्यप्रदेश में निर्वाचन आयोग ने चुनावी बिगुल बजा दिया और मध्यप्रदेश में आदर्श आचार संहिता के साथ ही धारा 144 लागू हो गई है। आचार संहिता में पूरा तंत्र निर्वाचन आयोग के अधिकार क्षेत्र में आ जाता हैं जो निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव समपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं ।
जिले में आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन अपनी भूमिका का निर्वाहन करने के लिए मुश्तैदी से सक्रिय हो जाता हैं और बह तमाम राजनीतिक दबावों से मुक्त होकर काम करने लगता हैं ।
जिले में विगत दिनों पुलिस के चेकिंग अभियान में कार से इक्कीस लाख से अधिक नगद रकम और पाँच चाँदी की ईट बरामद की । बुधवार की रात्रि बाड़ी पुलिस ने हरसिली टौल प्लाजा पर दोनों तरफ चेकिंग पाइंट लगाया जिसमें बरेली की और से आ रही कार क्रमांक GJ05Q 7385 को रोकी जिसमें काली फिल्म के साथ ही नंबर प्लेट अव्यवस्थित लग रही थी चेकिंग करने पर कार के भीतर 260000 रुपये नगद बरामद जिसकी चालक धवल रखोलिया पिता वालजी भाई रखोलिया निवासी सूरत गुजरात से उन रुपये की प्रमाणित जानकारी न देने या पुलिस को संतुष्टि जनक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर बाड़ी पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर सूचना आर ओ गोहरगंज एवं वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई प्रकरण को रायसेन स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिया।
गौरतलब हैं कि चुनाव के साथ राजनीतिक दल क्षेत्र में मतदाताओं को लुभाने के लिए तमाम तरह के प्रलोभन देकर मतदाताओं को प्रभावित करते इसमें महत्वपूर्ण भूमिका शराब की होती हैं आज मध्यप्रदेश के कोने कोने गाँव गाँव घर घर शराब माफिया आसानी से स्यवं की कार से गाँव गाँव शराब पहुँचाते है जिसके चलते गोली विस्कुटों की दुकानों पर शराब गाँजा व अन्य मादक पदार्थों की बिक्री आसानी से देखी जा सकती हैं क्या आचार संहिता में सघन चेकिंग अभियान में कभी यह शराब तस्कर भी आयेगे गिरफ्त में यह बड़ा सबाल उठ रहा हैं जनता के मन में ।
इस चेकिंग अभियान में नगर निरीक्षक कपिल गुप्ता, सउनि रमेश खंडागरे, मोहन यादव, आरक्षक सुनील ,सोहन, सैनिक लेखचंद व अन्य पुलिस कर्मियों की भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button