मध्य प्रदेशराजनीति
MP BJP प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव के साथ झूमा झटकी, चार पर मामला दर्ज
ब्यूरो चीफ: मनीष श्रीवास
जबलपुर । भाजपा कार्यालय जबलपुर में केंद्रीय मंत्री एवं म.प्र भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव के साथ झूमा झटकी, उनके गार्ड को कार्यकर्ताओं ने पीटा. सूची आने के बाद भाजपा में विवाद चरम पर।
केंद्रीय मंत्री एवं म.प्र भाजपा के प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव के सुरक्षा गार्ड की रिपोर्ट पर थाना लार्डगंज अंतर्गत भाजपा कार्यालय मारपीट, हंगामा पर बबलू जायसवाल, राघव जायसवाल, तरुण शुक्ला और गौरव गोस्वामी पर प्रकरण दर्ज। पुलिस ने चारो को किया गिरफतार।
घटना के बाद कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा जाँच पड़ताल की जा रही है । सीसीटीवी कैमरे के आधार पर और भी हो सकतें हैं घटना के साक्ष्य ।



