मध्य प्रदेश
महाकाल की निकली शोभायात्रा, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया स्वागत
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । सावन माह के आखिरी सोमवार को दमोह जिले के जवेरा क्षेत्र में बड़े ही उत्साह और धार्मिक भावनाओं के साथ मनाया गया जिसमें बाबा महाकाल की पालकी शोभायात्रा ढोल नगाड़ा और डीजे की धुन पर निकाली गई ।जिसमें युवाओं ने बम बम भोले के जयकारे लगाए। इस शोभायात्रा में सेकडो की संख्या में भोले बाबा के भक्त सम्मिलित हुए। जिसमें जवेरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय के द्वारा भोले बाबा के भक्तों को अंगवस्त्र एवं प्रसादी की वितरित किया गया।



