मध्य प्रदेश

प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सिहोरा नगर में सुरक्षा व्यवस्था के चलते किया नगर में पैदल मार्च

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र विधान सभा क्षेत्र 102 सिहोरा में प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते शनिवार को सुबह 10:30 बजे के दौरान पैदल फ़्लैग मार्च निकाला । नवरात्रि पर्व के दौरान व आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन ने चारों तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए । सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर नगर व क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है ।
इसकी शुरुआत सिहोरा थाना से प्रारंभ हुई और नगर के इन इन जगहो से हो कर निकला फ़्लैग मार्च- सिहोरा क्षेत्र के पुराना बस स्टैंड से होते हुए गौरी तिराहा, आजाद चौक ,झंडा बाजार, बडी महाकाली, छोटी महाकाली, गड़ियापुरा स्कूल, कटरा मोहल्ला से वापस हो कर झण्डा बाजार, काल भैरव चौक, सरावगी चौक, महावीर चौक, मैना कुआ, बाबाताल मन्दिर, रेस्ट हाऊस, सिविल लाइन, कन्या शाला, ज्वालामुखी द्वार से पोस्ट आफिस तिराहा से वापस सिहोरा थाना प्रांगण पहुंचा
फ़्लैग मार्च के दौरान एसडीओपी पारुल शर्मा, थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह के साथ सीएफआई की टीम के साथ साथ सिहोरा का पुलिस स्टाप मौजूद रहा ।

Related Articles

Back to top button