मध्य प्रदेशराजनीति
कांग्रेस के वचन पत्र से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ सैकड़ो कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा विधानसभा के ससना कला और ढांना ग्राम के भाजपा के कार्यकर्ता आज कांग्रेस के वचन पत्र से प्रभावित होकर भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। ग्राम के लोगों ने बताया कि पहले हम भाजपा के कार्यकर्ता थे कांग्रेस के प्रत्याशी प्रतापसिंह लोधी के सरल स्वभाव को देखकर और कांग्रेस के वचन पत्र से प्रभावित होकर हम सभी लोगों ने आज कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है और जबेरा 56 से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप सिंह लोधी को जिताने का संकल्प भी हम सभी लोगों ने लिया। युवाओं ने बताया कि हमें भाजपा की नीति से अच्छी कांग्रेस की नीतियां लगी इसलिए आज हम सभी लोगों ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ली है।



