पोस्टर – स्लोगन प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
सिलवानी । मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नगर के शासकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को मतदाता साक्षरता अभियान के तहत पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सेदारी कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्राचार्य डॉ. बीडी खरवार ने प्रतियोगिता में जीते हुए प्रत्याशियों को पुरस्कार वितरित किए। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षित सैनी बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान रमन दिवार बीए प्रथम वर्ष एवं तृतीय स्थान रक्षा चढ़ार बीकॉम तृतीय वर्ष व सिद्धार्थ जैन बीकॉम द्वितीय वर्ष का चयन संयुक्त रूप से किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षित सैनी बीकॉम प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान रक्षा चढ़ार बीकॉम तृतीय वर्ष तथा तृतीय स्थान प्राची रघुवंशी बीकॉम द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया। ईएलसी प्रभारी डा. लक्ष्मीकांत नेमा, बरिष्ठ पाध्यापक मनोहर लाल कोरी, डा. रामानुज रघुवंशी, प्रतिभा डेहरिया, राघवेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।



