क्राइममध्य प्रदेश
ट्रक और ऑटो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल
रिपोर्टर : नसीम अली
सांची । सांची थाने के अंतर्गत आने वाले काछी कानाखेड़ा पर एक ट्रक और ऑटो में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। घटना में ऑटो में सवार तीन में से दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सांची थाना के काछी कानाखेड़ा में गुरुवार सुबह 9 बजे एक ट्रक व ऑटो की भिड़ंत में ऑटो में सवार उधम पिता चुन्नीलाल मालवीय, निवासी विदिशा व नावेद निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश की मौत हो गई। आलम निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सिविल अस्पताल सांची में चल रहा है।



