क्राइम

अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। पिछले दो दिन से क्षेत्र में आत्महत्याओं का सिलसिला जारी है। कल दो लोगों ने आत्महत्या की थी आज फिर एक ओर व्यक्ति द्वारा अपने ही खेत के मेड़ पर लगे एक पेड़ से फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
थाना प्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्राम पिपलिया बरई में 45 वर्षीय रघुनाथसिंह राजपूत पिता चंदनसिंह राजपूत द्वारा आज सुबह गुरुवार को करीब 7 बजे अपने ही खेत की मेड स्थिति पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुबह जब ग्राम चौकीदार एवं लोगों ने उसको फंदे पर लटकता देखा तो उसके परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों द्वारा घटना देखे जाने के पश्चात पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने पंचनामा उपरांत शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है । आत्महत्या का कारण अभी तक अज्ञात है । जांच के उपरांत ही पता चलेगा कि उसने किन कारणों से आत्महत्या की है।

Related Articles

Back to top button