क्राइम

लोकायुक्त ने दमोह आरईएस विभाग में की कार्यवाही, बाबू को दस हजार लेते पकड़ा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह में सागर लोकायुक्त ने आरईएस विभाग के सहा ग्रेड 3 अंकित सैनी को 10 हजार की रिश्वत रंगे हाथों पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार आवेदक प्रमोद तिवारी मुकेश नायक कालोनी दमोह ने आरोपी अंकित सैनी पुत्र दयाराम सैनी उम्र 35 वर्ष सहा ग्रेड 3 आरईएस दमोह की शिकायत लोकायुक्त में की गई थी। शिकायत में आवेदक के एमबी बुक में दर्ज बिल बनाने के एवज र्मे 10000 /- की रिश्वत लेते हुए दिनांक 14 दिसंबर 23 गुरुवार को रंगे हाथों पकड़ा गया।
यह कार्यवाही योगेश्वर शर्मा, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर के मार्गदर्शन में ट्रेपकर्ता अधिकारी निरीक्षक रोशनी जैन, ट्रेप दल सदस्य उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह, निरीक्षक. रोशनी जैन, प्र. आर. अजय छेत्री, प्रआर महेश हजारी आर विक्रम सिंह आर राघवेन्द्र. आर. सुरेंद्र प्रताप आरक्षक आशुतोष व्यास आदि द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button