विकसित भारत 2047 विषयक कार्यक्रम में ऑनलाइन सहभागिता
सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में शासन के निर्देशानुसार विकसित भारत 2047 अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का ऑनलाइन आवासीय पटल प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग में विद्यार्थी एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। माननीय प्रधानमंत्री के उद्बोधन को विद्यार्थियों ने ध्यानपूर्वक सुना। विकसित भारत 2047 के संदर्भ में आर्थिक वैज्ञानिक शिक्षा सूचना एवं प्रौद्योगिकी के साथ आत्म गौरव एवं राष्ट्र गौरव के साथ कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा से संबंधित विषयों से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। साथ ही उनको अभिमत देने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त विषय अंतर्गत विद्यार्थियों से विकसित भारत 2047 के संदर्भ में परिचर्चा आयोजित की गई एवं उनका भी अभिमत प्राप्त किया गया। इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य डॉक्टर बीडी खरबार वरिष्ठ प्राध्यापक मनोहरलाल पंथी, डॉक्टर लक्ष्मीकांत नेमा डॉक्टर रामानुज रघुवंशी, राघवेंद्र सिंह राजपूत, प्रतिभा डेहरिया एवं डॉक्टर अभिलाषा ठाकुर ने अपनी सहभागिता कार्यक्रम में दी।



