मध्य प्रदेश

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ से आये अक्षत कलशों की निकली शोभायात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ अयोध्या से आए 17 पूजित अक्षत कलशो की रविवार को उमरियापान में बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकली। जिसमें जय श्रीराम के उद्घोष करते हुए सिर पर कलश लेकर स्वयंसेवक चल रहे थे। नगर के झंडाचौक, अथैया मोहल्ला, कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड सहित मार्गों में भ्रमण पश्चात शोभायात्रा का सरस्वती विधालय प्रांगण में समापन हुआ। उपरांत विधालय के सभागार में खंड समन्वय बैठक हुई। जिसमें बडी संख्या मे स्वयं सेवकों व नागरिको की उपस्थिति रही । इस अवसर पर संघ जिला प्रचारक चंदनजी ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ के संबंध मे विस्तार से जानकारी दी । साथ ही उन्होंने 1 जनवरी से 15 जनवरी तक पूजित अक्षत और श्रीराम मंदिर चित्र घर घर तक आमंत्रण देने आव्हान किया । इसके लिए स्वयंसेवकों सहित अनुसांगिक संगठन के सदस्यों को दायित्व भी सौंपे गये। अक्षत कलश का वितरण किया गया । उल्लेखनीय है 22 जनवरी को अयोध्या में निर्मित भव्य मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर क्षेत्र के सभी मंदिरों में विशेष आयोजन भी किए जाने आव्हान किया गया ।

Related Articles

Back to top button