मध्य प्रदेश

सेवा भारती नगरीय क्षेत्र समिति की घोषणा, श्याम साहू अध्यक्ष बने

सिलवानी । सेवा भारती नगरीय क्षेत्र समिति सिलवानी की बैठक रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुई जिसमें नगरीय क्षेत्र समिति की घोषणा की गई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा संचालित सेवा भारतीय नगरीय क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में सेवा भाव समिति स्कूलों का संचालन किया जाएगा । प्रत्येक वार्ड में कम से कम दो जगह बच्चों की पढ़ाई सेवा भाव समिति के द्वारा की जाएगी जिसमें ट्यूशन निशुल्क पढ़ाई कराई जाएगी, संस्कृति के द्वारा अभी सिलवानी नगर में 6 जगह ट्यूशन बहनों के द्वारा पढ़ाया जा रहा है । केशव बस्तियों में छोटे बच्चों के लिए व्यवहार, सामाजिक, संस्कृत पढ़ाई कराई जाएगी बहनों के द्वारा ट्यूशन नि:शुल्क होगी।
बैठक जिला अध्यक्ष दिनेश राजोरिया की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। संचालन हेतु नगर समिति की घोषणा की गई है। जिसमे अध्यक्ष श्याम साहू, उपाध्यक्ष किशोर सिंह शेखावत, सचिव राजेन्द्र कुशवाहा, सह सचिव राजेश कुशवाहा, संजू सेन, कोषाध्यक्ष धर्मदास कुशवाहा, पालक डॉ. कमलेश कुमार लोधी, नीरज नेमा, बबलू पाल को बनाया गया।

Related Articles

Back to top button