धार्मिक

एक शाम खाटू वाले के नाम 23 दिसंबर को बरेली में


रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली। पिछले वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्याम परिवार बरेली के तत्वाधान में एक शाम खाटू वाले के नाम आयोजन आयोजित होने जा रहा है जिसमें लखदातार म्यूजिकल ग्रुप मक्सी (शाजापुर) द्वारा श्याम भजन की प्रस्तुति दी जाएगी जिसके गायक कलाकार तिवारी सिस्टर्स भोपाल, शुभम राणा (इंदौर), भावना पवार (शाजापुर) द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। यह आयोजन 23 दिसंबर 2023 शनिवार को नगर में स्थित दशहरा मैदान पर शाम 7 बजे से श्याम इच्छा तक चलेगा। आयोजन से पूर्व निशान यात्रा निकाली जाएगी जो दोपहर 12 बजे रामलीला मैदान से प्रारंभ होकर नगर मे स्थित शक्ति धाम मंदिर एवं मुख्य मार्गो से होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी । इस आयोजन के केंद्र बिंदु छप्पन प्रकार के भोग, आलौकिक सिंगार, इत्र वर्षा, अखण्ड ज्योति आदि रहेंगे। वही श्याम परिवार के सदस्यों ने बताया कि कलयुग में स्वयं श्री कृष्ण खाटू श्याम के नाम से हारे के सहारा बनकर विराजमान। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को करने वाला भी श्याम है और कराने वाला भी श्याम है इसलिए सभी नगर एवं क्षेत्र वासियों से अपील है कि परिवार सहित इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाएं एवं धर्म लाभ ले।

Related Articles

Back to top button