सांसद ने पुल निर्माण स्वीकृति हेतु केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्रामीणों की माँग पर शहडोल सांसद श्रीमति हिमाद्री सिंह ने ढीमरखेडा विकासखंड अंतर्गत तीन सडक मार्गों एवं बडवारा विकासखंड में एक सडक मार्ग पर पुल ब्रिज निर्माण स्वीकृति के लिए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है । सासंद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने बताया कि पत्र में ढीमरखेडा ब्लाक अंतर्गत सिलौड़ी से नेगई के बीच सुआ नदी, गोपालपुर से सिलौड़ी मार्ग में दतला नाला, ग्राम बिछिया में बेलकुंड नदी में पुल ब्रिज निर्माण स्वीकृति हेतु पत्र प्रेषित किया गया है। साथ ही पत्र में विकासखंड बडवारा के ग्राम देवरी, महानदी में ब्रिज निर्माण स्वीकृति के लिए भी उल्लेखित किया गया है। बताया जाता है उक्त स्थानों पर काफी समय से क्षेत्रीय ग्रामीण पुल ब्रिज निर्माण की माँग कर रहे थे। स्वीकृति उपरांत निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी ।



