MPPSC परीक्षा में किसान के बेटे ने हासिल की सफलता
गांव और परिवार में खुशी का माहौल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
बटियागढ़ । तहसील के एक किसान के बेटे ने एमपीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल करने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की बटियागढ़ तहसील के ग्राम पिपरोधा निवासी राजेंद्रसिंह पिता जवाहरसिंह का चयन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक संचालक उद्योग के पद चयन पर होने पर सबसे पहले बकायन के श्री इमलावाले हनुमान जी की शरण में जाकर माथा टेका व आर्शीवाद लिया, इसके बाद अपने निज निवास पहुँचे जहां पर गांव के लोग और घर परिवार के लोगों ने फूलमालाओं से स्वागत किया और गांव और परिवार में खुशी का माहोल बना हुआ है। परीक्षा में सफल होना किसी के लिए भी एक बड़े सपने के पूरा होने की तरह होता है और किसान के बेटे ने इस सपने को पूरा कर लिया है. एमपीपीएससी में चयन होने के बाद परिवार के लोगो की खुशियों का ठिकाना नही है. होनहार किसान के बेटे ने अपनी मेहनत से उसकी सफलता से एक छोटे से गांव में खुशी का माहौल है. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता और परिजनों को दिया है।
बड़े पिता नारायणसिंह ने बताया कि हमारा बेटा राजेंद्रसिंह लोधी पढ़ाई बहुत लगन से करता था इतने सालो से पढ़ाई में जो मेहनत की है आज उसको मेहनत का फल मिल गया है।
मेहनत करें युवा सफलता मिलेगीः राजेंद्र सिंह ने बताया कि वह चार्ट बनाकर नियमित तौर पर पढ़ाई करते थे. पोस्ट आफिस में जीडीएस के पद पर पदस्थ थे लेकिन इस दौरान एमपीपीएससी की पढ़ाई भी चालू रखी तो राजेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय भगवान के साथ साथ माता पिता को दिया. उन्होंने युवाओं संदेश देते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई करें, हमेशा अच्छा प्रयास करें, हर मुकाम अपने आप हासिल हो जाएगा क्योंकि मेहनत से ही सफलता मिलती है।



