मध्य प्रदेश

शुक्रवार को सरस्वती विद्या मंदिर में स्वर्ण प्राशन औषधि का सेवन कराया जाएगा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । एक माह से लेकर 12 वर्ष तक के बच्चों को ओजस्वी, तेजस्वी, यशस्वी, मेधावी एवं स्वस्थ निरोगी शरीर के लिए रोग प्रतिरोधक शक्तिवर्धक शोधित स्वर्णयुक्त पोष्टिक औषधि का सेवन कराने के लिए आज शुक्रवार को स्वर्ण प्राशन संस्कार शिविर का प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक का समय निश्चित किया गया है ।
सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य प्रकाश शर्मा ने अभिभावकों से अपील की है कि सभी अपने- अपने बच्चों का औषधि सेवन करने के लिए विवेकानंदपुरम में सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय में 50 रुपए जमा कर पंजीयन करा सकते हैं । अब तक 155 बच्चों का पंजीकरण हो चुका है ।
भैया बहनों में कुशाग्र बुद्धि के लिए प्रति माह स्वर्ण प्राशन औषधि का सेवन कराया जाता है। जिससे उनकी रोग- प्रतिरोधक क्षमता के साथ उनका बौद्धिक एवं शारीरिक विकास भी होता है।
इस अभियान को लेकर अभिभावकों में काफी उत्साह है। जिन्होंने बताया कि प्रतिमाह चलने वाले उक्त कार्यक्रम से उनके बच्चों को इससे लाभ हो रहा है, जो बच्चे पूर्व में छूट गए थे ।उनके भी पंजीयन कराए गए हैं ताकि उन्हें समय रहते गुणकारी औषधि का सेवन कराया जा सके। अब तक सैकड़ो बच्चे इसका लाभ अर्जित कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button