विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में प्रारंभ हुआ अक्षत वितरण का कार्यक्रम

अयोध्या के पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र और आग्रह पत्र सौंपकर 22 जनवारी को राम दीवाली मनाने का कर रहे आह्वान
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली! विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में अक्षत वितरण का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ जिसमे बरेली नगर के समस्त हिन्दू संगठन उपस्थित रहे यह अक्षत वितरण का कार्यक्रम समनापुर वाले गुरुजी के हाथों रामलीला मैदान से प्रारंभ हुआ संघठन के कार्यकर्ताओं ने हिन्दू परिवार में जाकर अयोध्या के पूजित अक्षत, प्रस्तावित राम मंदिर का चित्र और आग्रह पत्र सौंपकर हिन्दू समाज से 22 जनबरी को अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा समारोह वाले दिन अपने घर की साज सज्जा करने, रंगोली बनाने एवं रात्रि के समय दीप जलाने द्वार पर तोरण लगाने का आग्रह कर रहे हैं साथ ही अपने पास के किसी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लाईव देखने एवं रामधुन, भजन कीर्तन इत्यादि करने का भी आग्रह कर रहे हैं। बजरंग दल नगर अध्यक्ष बरेली पलाश वर्मा ने बताया कि
संगठन की दृष्टि से बरेली ज़िला है बरेली ज़िला में 06 प्रखंड है 602 ग्राम है जिसमे संघठन के कार्यकर्ता 1 से 15 जनवरी तक घर घर जाकर अक्षत वितरण करेंगे



