धार्मिक

भक्तों ने राम भजन धुन व संगीत के साथ टोली निकली अक्षत निमंत्रण बांटने

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा। 22 जनवरी को हमारी आस्था का केंद्र अयोध्या नवनिर्मित मंदिर में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है इस संदर्भ में जगह-जगह अक्षत निमंत्रण भेजे जा रहे हैं इसी श्रृंखला में आज दादाजी धूनी वालों की नगरी साईखेड़ा में बजरंगबली मंदिर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई जिसमें नगर के भक्तों ने राम भजन धुन व संगीत के साथ एक टोली निकाली जो नगर के मुख्य मार्ग से होती हुई अखाड़े वाले बजरंगबली दादा मंदिर तक आई जिसमें सभी भक्तों ने लोगों को आमंत्रण पत्रक और पीले चावल के साथ निमंत्रित किया और नगर के लोगों को बताया कि 22 तारीख के दिन अपने घर में रंगोली बनाना दीपक रखना ऐसा लगे की दिवाली आ गई और सभी जगह जगह पडने वाले मंदिरों के सामने भजन कीर्तन किया इस निमंत्रण टोली में सभी राम भक्तों सहित महिलाएं भक्त भी शामिल रही।

Related Articles

Back to top button