मध्य प्रदेश

एमपी में शीतलहर को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव

रिपोर्टर : शानू मंसूरी
भोपाल । मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल ने अपने पत्र कमांक एफ 44-04/ 2017/20-2 भोपाल, दिनांक 08-01-2024 को प्रमोद सिंह, उप सचिव म.प्र. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल के हस्ताक्षर से जारी कर शीत लहर को दृष्टिगत रखते हुए शाला समय परिवर्तन किया गया hdi
आदेश में उल्लेख है कि प्रदेश में शीतलहर एवं प्रतिकूल मौसम के दृष्टिगत शाला समय परिवर्तन के संबंध में जारी विभागीय समसंख्यक आदेश दिनांक 27.12.2023 के अनुकम में राज्य शासन एतद् द्वारा दिनांक 20 जनवरी 2024 तक के लिए निम्नानुसार दिशा-निर्देश प्रसारित करता है:-
ऐसे समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय जो जल्दी सुबह से संचालित होते हैं वे प्रातः 10.00 बजे से संचालित होंगे।
दो पालियों में संचालित होने वाले शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय भी प्रातः 10.00 बजे से संचालित किय जाएंगे।
3 ऐसे शासकीय विद्यालय जो प्रातः 10.30 से संचालित होते हैं, वे यथावत निर्धारित समय-सारणी अनुसार संचालित होंगे।
कक्षा 6 से 12 वी तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा।
उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

Related Articles

Back to top button