क्राइम

8 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, लोकायुक्त ने की कार्रवाई

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिवनी। एमपी के सिवनी में लोकायुक्त की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में एक पटवारी को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दो भाईयों की जमीन बंटवारे के नाम पर पटवारी ने घूस मांगी थी। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त से की थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी जिले के डोकारांजी क्षेत्र में पदस्थ है। बता दें कि दो भाइयों में जमीन बंटवारे को लेकर प्रार्थी कृष्ण कुमार डहरिया के साथ 8 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था। इसकी शिकायत उसने लोकायुक्त से की थी। शिकायत का परीक्षण करने के बाद 10 जनवरी को लोकायुक्त दल ने आरोपी पटवारी शुभम राय को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Back to top button