हॉकी खिलाड़ी इमरान खान को खेल मैदान में साइलेंट अटैक, मौत, शोक की लहर
नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम में आज से राष्ट्र स्तरीय हांकी प्रतियोगिता का उद्घाटन था।
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । रविवार को नगर के शहीद प्रकाश स्टेडियम में आज से राष्ट्र स्तरीय हांकी प्रतियोगिता का उद्घाटन था। उद्घाटन मैच में नरसिंहपुर, उदयपुरा, देवरी, इटावा, भुसावल की टीमों का मैच खेला जाना था। इस उद्घाटन मैच में इटावा और नगर देवरी का मैच शुरू हुए लगभग 20 मिनट ही हुए थे, तभी नगर का जाना माना हॉकी का खिलाड़ी इमरान खान, अपनी हॉकी से बाल को लेकर दौड़ रहा था तभी उसे अटैक आया और वह स्टेडियम के ग्राउंड मे गिर गया।
हांकी समिति के लोग दौड़े और उसके सीने को बार-बार दबाया गया, और अंत में डॉक्टर के परामर्श से उसे नरसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत् घोषित कर दिया।
इमरान खान की मौत से नगर में शोक का आलम व्याप्त है। कई वर्षों से इमरान खान हर वर्ष नगर में खेले जाने वाले शहीद प्रकाश की स्मृति में हॉकी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेता था और समिति के साथ मिलकर हॉकी प्रतियोगिता कराने में उसका महत्वपूर्ण स्थान रहता था।



