राजकुलीन क्षत्रिय महासभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने योगेशसिंह गोलू पड़रई

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजकुलीन क्षत्रिय महासभा की बैठक का आयोजन रविवार को जैसीनगर जनपद अध्यक्ष बृजेंद्रसिंह के द्वारा बाघराज मंदिर में किया गया। जिसमें सुरखी विधानसभा क्षेत्र से राजकुलीन क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष का चुनाव किया गया। इस चुनाव में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के पांचों मंडल से 250 से अधिक वरिष्ठ युवा क्षत्रिय समाज से लोग पहुंचे जिन्होंने योगेशसिंह गोलू पड़रई को निर्विरोध अध्यक्ष बनाया। सभी की सहमति से योगेशसिंह गोलू को सुरखी विधानसभा क्षेत्र में समाज के लिए कार्य करने की बड़ी जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर सभी समाजजनों ने बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत को आमंत्रित किया, जहां पहुंचे हीरासिंह राजपूत ने नवनिर्वाचित सुरखी विधानसभा क्षेत्र के क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष गोलूसिंह पड़रई को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने तथा समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। हम सब समाज जन समाज के वरिष्ठ जन तथा युवाओं का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा। इस आयोजन में 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ जनों को समाज के परामर्श मंडल में शामिल किया गया है वहीं प्रत्येक मंडल में कार्यकारिणी गठन करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में समाज के सभी लोगों ने अपनी-अपनी बात रखी और सुरखी, जैसीनगर, बिलहरा, राहतगढ़, सीहोरा से आए सभी क्षत्रिय बंधुओ ने बैठक में लिए गए निर्णय का समर्थन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से साहब सिंह सेमरागोपालमन जैसीनगर ब्लॉक अंत्योदय समीति अध्यक्ष, साहब सिंह सागोनी पुरैना, जनपद अध्यक्ष व आयोजक बृजेंद्र रामबाबू सिंह,अंत्योदय समिति अध्यक्ष नर्मदासिंह, बृजेंद्र सिंह, महेशसिंह, भगवतसिंह, रघुराजसिंह, शिवराजसिंह, अरविंदसिंह टिंकू राजा, डॉ हेमंत सिंह सरपंच संघ अध्यक्ष, सूरज सिंह, छतरसिंह, रामराजसिंह औरिया, रतनसिंह, दरयाबसिंह, सुरेंद्रसिंह सरखड़ी, अशोकसिंह, वरूणसिंह, रामराजसिंह पडरई, राघवसिंह कुसुमगढ़, गोविंदसिंह, लखनसिंह बंजरिया, भैयाराम सिंह, आदि सहित समाज के कई वरिष्ठ जन व युवा उपस्थित रहे।



