मध्य प्रदेशहेल्थ

मौसम की ठंडाई गर्मी ने बढ़ाई बीमारी, लगने लगी अस्पताल में भीड़

रिपोर्टर : देवेन्द्र तिवारी
सांची । लगातार मौसम के ठंडे गर्म मिजाज के चलते नगर सहित क्षेत्र भर में विभिन्न बीमारी की जकड़न में लोग आने लगे हैं तथा सांची अस्पताल सहित निजी अस्पताल एवं नगर सहित अपने उपचार के लिए विदिशा अस्पताल तक दौड़ लगाते दिखाई देने लगे हैं लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती नजर आने लगी है।
जानकारी के अनुसार इन दिनों मौसम लगातार अपने तेवर पल पल बदल रहा है। कभी मौसम एक दम ठंडा हो जाता है तो कभी मौसम का मिजाज गर्म होने लगता है इतना ही नहीं कभी आसमान साफ दिखाई देता है तो कभी आसमान में बादल डेरा जमा लेते हैं इस मौसम के सर्द गर्म मिजाज के चलते नगर सहित क्षेत्र भर में बुखार सर्दी जुखाम शरीर में जकड़न जैसी बीमारी अपना असर दिखा रही है जिससे लोगों में बीमारी फैलने लगी है इन बीमारी से ग्रस्त लोग अपने उपचार के लिए अस्पताल के चक्कर काटते दिखाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर जल्दी उपचार कराने निजी चिकित्सालयों क्लीनिक में भी पहुंचने से पीछे नहीं दिखाई पड़ रहे हैं इन बीमारी से पीड़ित रोगी विदिशा सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं तथा उपचार कराकर अपनी बीमारी से छुटकारा पाने की कवायद में जुटे हुए हैं । परन्तु इन मौसमी बीमारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तरह मौन साध रखा है इन बदलते मौसम से विभिन्न बीमारी की जकड़न से सुरक्षित रहने न तो स्वास्थ्य विभाग ही हरकत में आ सका न ही स्वास्थ्य अधिकारी कर्मियों ने ही इन मौसमी बीमारी से सुरक्षित रहने लोगों को कोई सलाह अथवा दिशा दिखाने का ही मन बनाया है जिससे इन मौसमी बीमारी से लोग सुरक्षित रह सकें।

Related Articles

Back to top button