मध्य प्रदेश

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को नहीं मिला 4 माह से मानदेय

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । महिला एवं बाल विकास परियोजना के अंतर्गत संचालित होने वाली आंगनबाड़ी केदो में पदस्थ कार्यकर्ता और सहायिकाओ को विगत तीन चार माहो से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद काफी खराब हो गई है, कार्यकर्ता सहायिकाओ को मानदेय के अभाव मे अपनी आजीविका चलाने के लिए कर्ज लेकर के काम चलाना पड रहे है। मध्य प्रदेश शासन की अंतिम पायदान पर कार्यरत आंगनवाड़ी केंन्द्रो में पदस्थ कार्यकर्ता सहायिकाओं से शासन व्दारा उनकी क्षमता से अधिक अतिरिक्त सेवाएं लेने के बावजूद भी उनके मानदेय में लेटलतीफी व हिलाहवाली की जाती है, जो एक गम्भीर चिन्ता का विषय है। समय पर मानदेय नही मिलने पर उनकी दिनचर्या और पारिवारिक दिक्कतों से उन्हें दोचार होना पड़ रहा है शासन ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button