कृषिमध्य प्रदेश

सतधरू पेयजल पाइप लाइन लीकेज बना किसानों को आफत, खेत में खड़ी फसल हो रही बर्बाद

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद जबेरा अंतर्गत ग्राम बीजाडोगरी मामला सतधरु पेयजल पाइपलाइन लीकेज होने से किसानों के खेतों में जल भराव हो गया है जिससे गेहूं की फसल तबाह हो रही है। पाइपलाइन लीकेज खेतों में जलभराव की समस्या किसानों के लिए आफत बन गई है पेयजल सप्लाई लाइन में जगह-जगह लीकेज होने की वजह से कहीं किसानों की खेतों में बोनी तक नहीं हो पाई है तो कहीं-कहीं खेतों में खड़ी फसल जल भराव के चलते बर्बाद हो रही है जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी निवासी किसान रतन सिंह लोधी ने बताया सतधरु पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की बजह से करीब एक एकड़ खेत मे पानी भरा रहता है जिससे रवि सीजन में गेंहू की बोनी नहीं कर पाने से लाखों की फसल का नुकसान हुआ किसान का कहना है खेती ही एकमात्र जरिया परिवार के भरण पोषण का है और खेतों में जलभराव की समस्या से खेती नही कर पा रहे है परिवार की समक्ष रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है

Related Articles

Back to top button