फोर लाइन को सिक्स लाइन में बदलने की आवश्यकता, बेजा ट्रैफिक बढ़ने से हो रहे है एक्सीडेंट

पैदल, बाइक, साइकिल वालों को क्रॉसिंग में हो रही है परेशानी
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 को जब से फोर लाइन में परिवर्तित किया गया है इससे क्रॉसिंग के समय बाइक चालकों साइकिल एवं पैदल चलने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि सड़क किनारे पर्याप्त पटरी नहीं होने के कारण क्रॉसिंग के समय लोगों के सामने मौत नाचती नजर आती है धुंआधार स्पीड से बेतहासा भागते वाहनो को साइड लेते वक्त छोटे मोटे वाहन दिखलाई ही नही देते वह बिना हार्न बजाये व स्पीड कम किये बगैर ही साइड लेते देखे जाते है यह भी देखा जाता है की आगे बाइक जा रही है तो ऐसे समय स्पीड कम कर ट्फिक नियमो का पालन किया जावे व क्रॉसिग न करे या साइड न ले , राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोर लाइन पर इन दिनों टाफिक की बेजा भरमार देखी जा रही है यदि कहीं घटना दुर्घटना घटित होती है तो वहां पर चंद मिनटो , घंटे में कई किलोमीटर लम्बा जाम लग जाता है इससे लगता है कि अब इस फोरलाइन सडक को अविलम्ब बिस्तारित करते हुए फोर लाइन के स्थान पर दो लाइन और बढाकर सिक्स लाइन डाली जावे जिसे आवागवन सुचारू रूप से संचालित हो सके और आगत भीषण दुर्घटनाओं को रोका जा सके, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इस ओर शीघ्र ध्यान देकर फोर लाइन को जल्दी ही सिक्स लाइन में परिवर्तित करें।



