मध्य प्रदेश
वरिष्ट पत्रकार कुंदनलाल चौरसिया प्रेस क्लब अध्यक्ष चुने गये

गौरझामर । प्रेस क्लब गौरझामर के पत्रकारों की बैठक चौरसिया निवास पर गुरुवार को आयोजित की गई जिसमें सर्व सम्मति से प्रेस क्लब के पदाधिकारिओं का चुनाव किया गया जिसमें अध्यक्ष कुंदनलाल चौरसिया अधिमान्य पत्रकार, उपाध्यक्ष लीलाधर साहू, सचिव अखिलेश जैन, संरक्षक ऋषभ कुमार साहू, संरक्षक विजय भारिल, कोषाध्यक्ष सौरभ जैन लालू, सदस्यों में अशोक पटेल, ललित चढार, मोती गौड, राहुल शर्मा आदि को चुना गया है।



