सीरेगांव की छात्राओं ने संभाग स्तर पर की सहभागिता

कुमकुम कुशवाहा ने संभाग स्तर पर किया प्रथम स्थान हासिल
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
गाडरवारा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सीरेगांव के शासकीय हाईस्कूल की छात्राओं ने विगत दिनों राज्य शिक्षा केंद्र के आदेशानुसार जबलपुर में आयोजित सम्भाग स्तरीय मॉडल निर्माण एवं पर्यावरण जागरूकता गीत प्रतियोगिता में सहभागिता की। संभाग स्तरीय आयोजन में विद्यालय से हर्षिता राजपूत कक्षा 9 वी के द्वारा प्लेस्टोस्कोप मॉडल बनाया गया। भूगोल विषय से रंजना राजपूत कक्षा 8 के द्वारा सूर्यग्रहण व चंद्रग्रहण का मॉडल बनाया गया एवम कुमकुम कुशवाहा कक्षा 9 के द्वारा पर्यावरण गीत गाया गया। संभाग स्तर पर कुमकुम कुशवाहा पिता नर्वदी प्रसाद कुशवाहा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्य स्तर पर अपनी जगह बनाई। कुमकुम को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया। विदित हो कि उक्त छात्राएँ माध्यमिक शिक्षक रुक्मणि ठाकुर के मार्गदर्शन में संभाग स्तरीय आयोजंन में शामिल हुई थी। सीरेगांव हाईस्कूल के सभी शिक्षको ने कुमकुम के चयन पर खुशी जताई है एवं शुभकामनाएं दी है। इसके अलावा अन्य 2 शामिल हुई छात्राओं के जज्बे को भी सराहा है । कुमकुम कुशवाहा चयन पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा नरसिंहपुर के जिला अध्यक्ष विनोद कुशवाहा, महामंत्री ब्रजेंद्र सिंह कुशवाहा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेतराम कुशवाहा, मुन्ना कुशवाहा, हरिशंकर कुशवाहा, प्रभात पटेल, नेमी कुशवाहा, ब्रिशाम कुशवाहा, लखन कुशवाहा, हल्के वीर पटेल ने उज्जवल भविष्य की कामना की है।



