मध्य प्रदेश
नर्मदा उपासक पतई वाले गुरुजी का देवलोक गमन

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
उदयपुरा | पतई वाले गुरुजी के नाम से प्रसिद्ध संत बालक राम स्वरुप दास जी महाराज का शुक्रवार को देवलोक गमन हो गया है। उन्होंने पांडे अस्पताल नर्मदापुरम में शुक्रवार शाम चार बजकर 15 मिनिट पर अंतिम सांस ली। वह नर्मदा जी के उपासक थे। करीब 8 वर्ष पहले बांद्राभान चले गए जहां आश्रम बनाकर रहने लगे थे, इसके बाद से ही वह वहां रहे थे। जिनका जन्म 1926 में हुआ था। 98 वर्ष की आयु में उनका देवलोक गमन हो गया। जानकारी के मुताबिक संत ने पहली बार वर्ष 2000 में पतई घाट पर 1100 कन्याओं का विवाह करवाया था, जिससे प्रभावित होकर पूर्व सीएम ने 2005 में कन्यादान योजना चालू की थी। उनके देवलोक गमन का समाचार सुन अनेक लोगों ने श्रद्धाजंलि अर्पित कर दी।



