प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेसिक डिजिटल क्रांति का वास बना भारत

जनकल्याणकरी योजनाओ का देश के नागरिकों को मिल रहा है लाभ
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेसिक डिजिटल क्रांति का वास बना भारत, जनकल्याण योजनाओं का देश के नागरिकों को मिल रहा है लाभ विधानसभा की तरह लोकसभा चुनाव में भी भाजपा हर बूथ को मजबूत बनाकर लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य बना चुकी है। गांव चलो अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने की तैयारी है इसी प्रकार विकसित भारत संकल्प यात्रा से भी बूथों को सशक्त बनाने में पार्टी जुटी है गांव चलो अभियान के तहत पार्टी के लाखों कार्यकर्ता और नेता देश के सभी गांवों में जाएंगे इस दौरान नेता और कार्यकर्ता अलग-अलग गांवों में पूरा एक दिन और एक रात बिताएंगे और जनता के बीच बीजेपी सरकार की योजना के साथ-साथ विचारधारा की जानकारी देंगे। वही ग्राम रबरा में राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया कहा रबरा में मेरी जमीन है कटक रबरा मेरे गांव जैसा है राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल गांव चलो अभियान के तहत ग्राम हाथीडोल में प्रवासी कार्यकर्ताओं के रूप में दिनभर पार्टी के कार्य किए जनता कार्यकर्ताओं से मिले और फिर रात्रि विश्राम भी किया।



