पर्यावरणमध्य प्रदेश

वन विभाग में में जंगल राज, नाकेदार को बना दिया बाबू, जंगल की रखवाली राम भरोसे

सिलवानी । वन परिक्षेत्र अधिकारी के चहेते नाकेदार को फील्ड की जगह आराम दायक स्थान बाबू बनाकर विशेष कर्तव्य का नियम का इस्तेमाल करते हुए उपकृत किया गया है।
ऐसे नाकेदारों को जब अपनी बीट में भ्रमण की जगह फाइलों की चकाचोंध में बाबू की जिम्मेदारी सोंप दी गई है जिस कारण वन विभाग की भूमि पर वे रोक टोक के सागोन की कटाई अवैध अतिक्रमण, जंगली जानवरों के शिकार हो रहे है।
मामला वन परिक्षेत्र बम्होरी का है, जहां वनरक्षक सीताराम दुबे को फील्ड में बीट का प्रभार देने के बजाय कार्यालय में लिपिक का कार्य सौप दिया है। जबकि वन परिक्षेत्र बम्होरी में कई बीट वन रक्षक की कमी के चलते कई बीट वन रक्षक विहीन या एक वन रक्षक पर दो से तीन बीट का प्रभार संभाल रहे है। बताया जाता है कि बम्होरी रेंज की बीट रामगढ़, सैकुंआ, भगदेई, कुंडाली खाली है। और इन दिनों जंगल में वन माफियाओं द्वारा अंधाधुंध कटाई की जा रही है जिससे जंगल मैदान में तब्दील होते जा रहे है।
इस संबंध में उप वन मंडल अधिकारी मयंक राज का कहना है कि बाड़ी में भी 5 से 6 बीट खाली है, वन मंडल में 10 रेंज है, सभी रेंजो में कही न कही बीट खाली है। सीताराम दुबे को बीट का प्रभार दे देगे तो ऑफिस का कार्य कौन करेगा ? उसके सहायक ग्रेड 2 चाहिए, सहायक ग्रेड 2 की भर्ती नही हो रही है, सहायक ग्रेड 2 कहां से लाए ? बम्होरी में जो वन रक्षक बाबू बना है, उसमे मैं कुछ नहीं कर सकता। उसके आदेश शासन से हुआ है। मेरे अधिकार क्षेत्र में नही है।

Related Articles

Back to top button