खुलेआम घूम रहा जिलाबदर आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल

रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । नई सरकार के गठन के बाद डॉ. मोहन यादव सरकार प्रशासनिक कसावट को चुस्तदुरुस्त करने लिए सतत प्रयासरत हैं ..
विगत दिनों मुस्कान अभियान के तहत बाड़ी पुलिस ने पाँच माह से गुम नाबालिग लड़की को बरामद कर आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुँचाया तो आज गुंड़ा बदमाशों फरार मुजरिमों व आदतन अपराधियों के विरुध कठोर कार्यवाही करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है, आदतन आपराधियो की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही भी पुलिस द्वारा समय समय पर संबंधित न्यायालय मे की जा रही है।
आपराधियो की लगातार धरपकड की जा रही है जिससे कानून व्यववस्था बनी रहे, जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के कुशल नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे व एसडीओपी बाडी अदिती बी सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भारकच्छ उप निरीक्षक विनोद परमार की टीम द्वारा जिला अपराधियों की धरपकड़ के दौरान जिला बदर का आरोपी भूरा उर्फ सुरेन्द्र पिता दशरथसिंह गौर निवासी ग्राम मनकापुर को जिला दण्डाधिकारी रायसेन द्वारा उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि होने के कारण माह नवम्बर 2023 मे जिला रायसेन एवं जिला रायसेन की सीमावर्ती जिलो से 6 माह के लिये निष्कासित कर जिलाबदर किया था। दिनांक 14 फरवरी 2024 को थाना भारकच्छ पुलिस टीम द्वारा देहात भ्रमण के दौरान अनावेदक भूरा गौर को जिला बदर आदेश का उल्लघंन करते हुये गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुध्द थाने पर अपराध धारा 14 म.प्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया।



