क्राइम

सुल्तानगंज पुलिस ने लूट एवं हमले की घटना का किया खुलासा

आरोपी गिरफ्तार, माल मसरूका बरामद

बेगमगंज । दिनांक 12.04.2026 को फरियादी चन्द्रेश यादव पिता रामसिंह यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम पिपलिया खुर्द द्वारा थाना सुल्तानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह बेगमगंज से हम्माली का कार्य कर अपने घर वापस जा रहा था। बेगमगंज-सुल्तानगंज रोड पर मोदकपुर के पास दो अज्ञात युवकों द्वारा उसे रोक लिया गया। एक आरोपी द्वारा फरियादी पर छुरी से हमला कर चोट पहुंचाई गई तथा दूसरे आरोपी द्वारा उसका मोबाइल, नगदी 1100/- रुपये एवं मोटर साईकिल लूट ली गई। घटना के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।उक्त रिपोर्ट पर थाना सुल्तानगंज में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे* के मार्गदर्शन में, एसडीओपी सिलवानी अनिल कुमार मोर्य के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई।पुलिस द्वारा सतत प्रयास, मुखबिर तंत्र से समन्वय के आधार पर दिनांक 29.04.2026 को मामले का सफल खुलासा किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी दीपेश पिता बलराम जाटव, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर एवं एक 17 वर्षीय विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा एवं जिंदा कारतूस (कीमती लगभग 15,000/- रुपये), लूटी गई हीरो डीलक्स मोटर साईकिल (कीमती लगभग 90,000/- रुपये), एक मोबाइल फोन (कीमती लगभग 15,000/- रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त लोहे की छुरी (कीमती 400/- रुपये) बरामद की गई।गिरफ्तार आरोपी एवं विधि विरुद्ध बालक को माननीय न्यायालय पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपी दीपेश पिता बलराम जाटव* , उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम गड़र थाना बंडा जिला सागर, विधि विरुद्ध बालक* (उम्र 17 वर्षउक्त कार्रवाई में थाना सुल्तानगंज थाना प्रभारी उनि श्यामराज सिंह, सउनि अमृतलाल मालवीय, सउनि महेश अग्निहोत्री, सउनि सुरेन्द्र सिंह, आरक्षक गजेन्द्र सिंह, आरक्षक आकाश, आरक्षक मनोज, आरक्षक चालक ब्रजेन्द्र सिंह एवं सैनिक सचेन्द्र की विशेष सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button