क्राइम

मेला में दुकान लगाने को लेकर विवाद, पिटाई से वृद्ध की मौत, मामला दर्ज

सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम चिरचिटा में बसंत पंचमी से लगने वाले मेले में रविवार को दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदारों में विवाद हो गया, विवाद इतना बड़ा कि युवक ने वृद्ध की पिटाई कर दी जिससे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी गनेश उर्फ माखन विश्वकर्मा पिता दयाराम विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सांईखेडा थाना साईखेडा, जिला नरसिंहपुर की रिपोर्ट पर आरोपी राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा निवासी सिलवानी के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी गनेश उर्फ माखन विश्वकर्मा पिता दयाराम विश्वकर्मा उम्र 35 साल निवासी ग्राम सांईखेडा थाना साईखेडा, जिला नरसिंहपुर ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 18 फरवरी 24 को अपने गांव साईखेडा जिला नरसिंहपुर से सुबह तिनधरू मेले में हसिया कुल्हाडी की दुकान लगाने में बडे पिताजी नेमचंद्र विश्वकर्मा पिता पन्नालाल विश्वकर्मा उम्र 66 साल निवासी ग्राम डुमर थाना वनखेडी जिला नर्मदापुरम के साथ आया था। मेला में रविवार की दोपहर करीबन 1 बजे जमीन पर दुकान लगा रहे थे तभी पडोस कि दुकान वाला राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा निवासी सिलवानी आया और हमारा सामान उठाकर फेंक दिया और बोला कि तुम यहां दुकान नहीं लगा सकते हो और मेरे बडे पिताजी नेमचंद्र विश्वकर्मा के साथ लात घोसों से मारपीट करने लगा और बडे पापा को छाती पर 6 से 7 मुक्के मार दिये तभी बडे पापा नेमचंद्र विश्वकर्मा बेहोश होकर गिर गये। उसके बाद मैंने पडोस कि दुकान वाले से पानी लेकर मुंह पर डाला परन्तु बडे पापा नेमचंद्र विश्वकर्मा उठे नहीं तो मैंने परिवार वालों को फोन कर खबर दी उसके बाद में 108 एंबुलेंस से बडे पापा को लेकर सरकारी अस्पताल सिवलानी लेकर आया जहां पर डॉक्टर ने बडे पापा नेमचंद्र विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। घटना आसपास लगी दुकान वालों ने देखी है। मेरे बडे पापा की मृत्यु राजेन्द्र कुमार विश्वकर्मा द्वारा मेरे बडे पापा की छाती पर लात घूसों से मारपीट कर हत्या कर दी है।
एसडीओपी अनिल मौर्य ने बताया कि फरियादी की रिपोर्ट पर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button