श्री रावतपुरा सरकार का आगमन आज, मां राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन एक लाख अर्चन में होगे शामिल

2.30 बजे से शोभा यात्रा होगी प्रारंभ पुष्पा विद्यालय के सामने से सिलवानी नगर से हमीरपुर तक
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम हमीरपुर में अनंत श्री विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज रावतपुरा सरकार का आज 21 फरवरी बुधवार को सिलवानी नगर आगमन हो रहा है।
विंध्यांचल राईस मिल संचालक संजय, (सतीष) रघुवंशी ने बताया की पूजनीय रावतपुरा सरकार 2.30 बजे सिलवानी नगर में प्रवेश करेंगे जहां उनका स्वागत किया जावेगा, एव सिलवानी नगर के पुष्पा विद्यालय के सामने से शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जो की ग्राम हमीरपुर में विश्राम होगी। शोभा यात्रा में सिलवानी नगर एव सभी धर्मप्रेमी बंधुओ को सादर आमंत्रित किया है।
श्री रावतपुरा सरकार के द्वारा 22 फरवरी गुरुवार को विंध्याचल राईस मिल पर मां राजराजेश्वरी लक्ष्यार्चन एक लाख अर्चन होगा। जहां श्री रावतपुरा सरकार जी द्वारा हवन पूजन की जावेगी।
जिस में सैकड़ों जोड़े बैठकर हवन पूजा अर्चना करेंगे।



