संत रविदास जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा । विकास खंड साईखेड़ा के ग्राम देतपौन में संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । संत रविदास की एक पालकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई जो ग्राम के मुख्य मार्गो से निकली, रास्ते में जगह-जगह लोगों ने संत रविदास जी की पूजन अर्चना की, इस शोभा यात्रा में गाजे बाजे के साथ महिलाएं पुरुष बच्चे नाचते गाते जयकारा लगाते नजर आए इसके बाद एक मचींय कार्यक्रम रखा गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला सामाजिक समरसता संयोजक सुनील राय, ग्राम सरपंच जालम सिंह पटेल, संघ से रणजीत सिंह तोमर, मीडिया प्रभारी कमलेश अवधिया, सामाजिक समरसता संयोजक गोविंद पाराशर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनसिंह अहिरवार ने की, कार्यक्रम में सुनील राय एवं कमलेश अवधिया ने संत रविदास के बारे में अपना उद्बोधन दिया बबलू अहिरवार ने भी कार्यक्रम में अपनी बात रखी वहीं कार्यक्रम का सफल मंच संचालन देवीसिंह अहिरवार ने किया, आभार सत्यवान अहिरवार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम से चंचल श्रीवास, अशोक अहिरवार सहित अनेक ग्राम वासी उपस्थित रहे।



