कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

बे मौसम बरसात से खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान, लाल फंगस से मसूर की फसले चौपट

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बे मौसम बरसात से इस समय खेतों में खडी फसलो को नुकसान की आशंका जताई जा रही है बता दे की इस समय रवि फसले पककर तैयार हैं जिनकी कटाई पटाई का काम तेजी से चल रहा है ऐसे में 27 फरवरी मगलवार को बने विपरीत मौसम ने किसानों के मंसूबों पर पानी फेर दिया सुबह से ही आकाश में बादलों की उपस्थिति और छुटपुट बारिश के आसार पहले से ही बने हुए थे तभी शाम के समय अचानक बादल छाये और तेजी से बरसाना शुरू हो गए इस बारिश से किसानों ने हमारे संवाददाता को बताया है कि रवि की फसलो मे मसूर चना बटरा आदि की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है किसानों का कहना है कि इसके पूर्व लाल फंगस के कारण मसूर की फसले पूरी तरह चौपट हो गई हैं जिन किसानों की मसूर फसले बच गई है वह इस बरसात तबाह हो गई।

Related Articles

Back to top button