मध्य प्रदेश

टंकी को है पानी का इंतजार, नल जल योजना कई महीनो से बंद

रतवास गांव में नल जल योजना कई महीनो से बंद पड़ी हुई है, शासन की राशि का किया गया दुरुपयोग ग्रामीणों को नहीं हो रहा पानी नसीब
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का सपना है की घर-घर पानी पहुंचे और सभी महिला को पानी गैस कनेक्शन जैसे मूलभूत सुविधाएं मिले जिससे हमारे यहां की महिलाएं खुशहाल जीवन यापन कर सके लेकिन जिले के प्रशासनिक तंत्र की मनमानी कमीशन खोरी की जितनी बात की जाए तो उतनी कम है। इसी का खामियाजा आज ग्राम पंचायत रतवास वासियो को भुगतना पड़ रहा है।
करीब छः सात माह से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है जल जीवन मिशन अंतर्गत सवा करोड़ की लागत से टंकी का निर्माण कार्य करीब दो वर्ष पहले पूर्ण हो चुका था। लेकिन टंकी का निर्माण कार्य ही गुणवत्ताहीन है। तथा निर्माण कर भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है टंकी की लाइन एवं नल कनेक्शन क्षतिग्रस्त पड़े हुए हैं।
वही पीएचई अधिकारी एवं ठेकेदार की मिली भगत के चलते ग्राम वासियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत 25 से 30 ग्रामों में जल जीवन मिशन द्वारा टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है लेकिन आज भी बंद पड़ी हुई है जिनमे लारोंन, भगवंतनगर, रतवास, सैपुरा रामनगर, अलोपा, तमाम ग्रामीण इलाकों में मीलों दूर जाने के लिए मजबूर है ग्रामीण जिम्मेदार अधिकारी मोन है।
इस संबंध में सूर्यांश कटारे, एसडीओ पीएचई विभाग जतारा का कहना है कि ठेकेदार से संपर्क करके तीन-चार दिन में पानी की सप्लाई चालू हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button