मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सिंगल क्लिक से जिले की 250765 लाड़ली बहनों के खाते में जमा किए 30 करोड़ 61 लाख रू से अधिक राशि

जिले की 4335 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को एक करोड़ 52 लाख रू की छात्रवृत्ति वितरित
रायसेन । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से ’मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ अंतर्गत प्रदेश की 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को 1576 करोड़ रू की राशि एवं ’लाड़ली लक्ष्मी योजना’ अंतर्गत 2.45 लाख से अधिक बेटियों को 85 करोड़ रू की राशि का अंतरण किया गया। रायसेन में कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन, जमना सेन, महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी दीपक संकत सहित अन्य अधिकारियों और लाड़ली बहनों द्वारा कार्यक्रम का लाईव प्रसारण देखा गया।
मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से रायसेन जिले की 250765 लाड़ली बहनों के बैंक खाते में 1250 रू के मान से कुल 30 करोड़ 61 लाख 61 हजार 450 रू की राशि अंतरित की गई। साथ ही जिले की 4335 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को एक करोड़ 52 लाख 6 हजार रू छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया। इनमें कक्षा 6वीं की 1907 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 3814000 रू, कक्षा 9वीं की 1588 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 6352000 रू, कक्षा 11वीं की 502 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 3012000 रू और कक्षा 12वीं की 338 लाड़ली लक्ष्मी बालिकाओं को 2028000 रू छात्रवृत्ति प्रदान की गई।

Related Articles

Back to top button