मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि गिरिजा त्रिपाठी उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद जिला दमोह, भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे, अखिलेश रजक जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, प्रदीप जाटव जिला अध्यक्ष बीडी मजदूर संघ, मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के मंटू चौबे, नीलम यादव, चंदा खरे ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया । संगोष्ठी में भारी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। देवेंद्र चौबे एवं सुभाष चंद्र बोस जन कल्याण शिक्षा समिति की जिला संयोजक नीलम यादव ने मंच पर विराजमान अतिथियों का अंग वस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।

Related Articles

Back to top button