कृषिदेश विदेशमध्य प्रदेशराजनीति

संसद में गूंजा किसान हित का मुद्दा, सांसद दर्शनसिंह ने मूंग खरीदी की तारीख बढ़ाने का सरकार से किया आग्रह

31 जुलाई तक होना है मूंग खरीदी, तारीख नहीं बढ़ी तो कई किसान रह जाएंगे फसल बेचने से वंचित
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन | देश की सर्वोच्च संस्था संसद भवन में 18वीं लोकसभा के संसद सत्र में बुधवार को संसद के अंदर मध्यप्रदेश के किसानों की आवाज गूंजी, मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी चल रही है जो 31 जुलाई तक चलेगी 22 तारीख तक किसानों ने अपने अपनी उपज बेचने स्लॉट बुक कर लिए लेकिन क्षेत्र में अधिक मात्रा में मूंग का उत्पादन होने के कारण कई किसान अभी भी स्लॉट बुक से वंचित रह गए | किसानों की समस्या संज्ञान में आते ही किसान नेता होशंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मप्र के किसानों की आवाज उठाते हुए सांसद ने मूँग खरीदी की तारीख को आगे बढ़ाने का माननीय अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से आग्रह किया।
32 जिलों में चल रही मूंग खरीदी – सांसद
सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहां कि मैं नर्मदा माटी से आता हूं होशंगाबाद नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र मैं मूंग का उत्पादन अधिक मात्रा में होता है मैं केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं देश में मूंग की खरीदी अगर कहीं होती है तो वह समर्थन मूल्य पर मध्य प्रदेश में हो रही है क्योंकि खरीदी की तिथि कम है और उत्पादन अधिक हुआ है किसानों ने मेहनत बहुत अधिक की है जिसके कारण उत्पादन बढ़ा है बाजार में जिसका मूल 4-5 हजार रुपए था सरकार का किसान को समर्थन मूल्य 8558 मिल रहा है जिससे किसान उत्साहित है मूंग खरीदी की तिथि पोर्टल खोलकर उसकी डेट बढ़ाई जाए जिससे किसानों को रियायत मिल सके जिससे मेरे संपूर्ण नरसिंहपुर, रायसेन, होशंगाबाद सहित पूरे मध्यप्रदेश के 32 जिलों में मूंग की खरीदी सुचारू ढंग से की जा सके और किसानों की संपूर्ण उपज की तुलाई हो सके।

Related Articles

Back to top button