मध्य प्रदेश

बिना सक्षम स्वीकृति लिये अधीनस्थ कर्मचारी को अवकाश स्वीकृत करनें पर कलेक्टर ने जारी किया नोटिस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | पटवारी भर्ती परीक्षा-2022 के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, झिंझरी में 9 मार्च को आयोजित द्वितीय काउंसिलिंग के लिए गठित परीक्षण समिति के सदस्य एवं सहायक प्रबंधक, ई-गवर्नेस निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद ने जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस सौरभ नामदेव को कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा जारी नोटिस में अभ्यर्थियों की द्वितीय काउंसिलिंग हेतु गठित परीक्षण समिति मे हेमंत चतुर्वेदी सहायक प्रबंधक, ई-गवर्नेस को सदस्य के रूप में नियुक्त होनें के बाद भी सौरभ नामदेव प्रबंधक, ई-गवर्नेस जिला कटनी द्वारा कलेक्टर अवि प्रसाद की बिना सक्षम स्वीकृति के अवकाश व मुख्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान करने के कृत्य को शासन द्वारा निर्धारित नियम-निर्देशों का उल्लंघन किया जाना घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता करने की श्रेणी में माना गया है । कलेक्टर अवि प्रसाद ने निर्धारित अवधि में अपना प्रतिउत्तर प्रस्तुत नहीं करने अथवा प्रस्तुत जवाब समाधानकारक नहीं पाये जाने की स्थिति में सौरभ नामदेव के विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित नियम-निर्देशों एवं संविदा भर्ती नियमों के तहत् नियमानुसार अनुशासनात्मक, दण्डात्मक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button