मध्य प्रदेश

जानलेवा हमला करने वाले शराब माफियाओं पर उचित कार्रवाई हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन ने सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह जिले में अवैध शराब बिक्रय लगातार बिरोध करने वाले वाले भागवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं पर बुधवार देर रात शराब माफियाओं जानलेवा हमला करने वालों उचित कार्रवाई को लेकर संगठन ने दमोह पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन। मामला दिनांक 13 मार्च 2024 समय रात 8 बजे जब जामुनखेड़ा तहसील तेंदूखेड़ा निवासी जगदीश सिंह, राजकुमार सिंह, विक्रम सिंह के ऊपर शराब माफियाओं द्वारा प्राणघातक राड व लाठियों से मारपीट व लूटपाट की गई थी जिसमें आरोपी अनिल यादव, राजेन्द्र यादव, अपने 15-20 साथियों ने इस दुखद घटना को अंजाम दिया । अपराधियों पर अपराध क्रमांक धारा 0/24, धारा 341, 294, 323, 324, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था चूंकि जगदीश सिंह व विक्रम सिंह दोनों अस्पताल में भर्ती हैं और दोनों के हाथ में फ्रेक्चर है व जगदीश सिंह की पसली में भी तेज दर्द व गंभीर चोट है इस प्रकार से दोनों की हालत नाज़ुक है अतः अपराधियों पर 325, 326 धाराएं और लगाईं जाए तथा अनिल यादव, राजेन्द्र यादव और उनके सभी साथियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए अगर प्रभावी धारा अपराधियों पर नहीं लगाई गई तो संगठन विशाल धरना व आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी इसी संबंध में शुक्रवार को दमोह नगर पुलिस अधीक्षक को भगवती मानव कल्याण संगठन ने ज्ञापन सौंपा ।

Related Articles

Back to top button