मध्य प्रदेश
दिव्यांश यादव का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सुल्तानगंज तहसील अंतर्गत भजिया ग्राम के भगवत यादव के पुत्र दिव्यांश यादव का चयन नवोदय विद्यालय बाड़ी में कक्षा छः के लिए चयन हुआ है। प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर उन्होंने यह प्रवेश पाया है। जिले भर से कुल 80 बच्चों का चयन होता है जो कक्षा 12 तक वहीं अध्ययन करेंगे। जिसका खर्चा भारत सरकार उठाएगी । उनकी इस उपलब्धि पर दिव्यांश को समाजसेवी शैलेन्द्र सिंह यादव, जगन्नाथ यादव, शिवम राजा, माधव सिंह, जितेंद्र यादव, ब्रजेन्द्र यादव आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।



