SDM ने पेश की मानवता की मिशाल, बीमार वृद्ध पहुंचाया अस्पताल

बीमार वृद्ध मां को लावारिस छोड़ गए कलयुगी पुत्र और बहू
ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में रिश्तो को दागदार करने वाली घटना सामने आई है
जिह मां ने नो माह तक अपने पेट में रखा और दो-तीन साल तक अपने छाती का दूध पिलाकर पाल पोसकर बड़ा किया वही पुत्र अपनी पत्नी के साथ अपनी वृद्ध बीमार मां को बस स्टैंड पर लावारिस हालत में छोड़कर भाग गया।
कुछ पत्रकारों द्वारा जब इसकी जानकारी एसडीएम को दी गई तब तत्काल एसडीएम सौरभ मिश्रा बस स्टैंड पहुंचे जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला दो दिन से अकेली भूखी, प्यासी बीमार बैठी हुई थी। जानकारी लेने के बाद एसडीएम सौरभ मिश्रा ने वृद्ध महिला को अपने हाथों से फलहार, भोजन कराकर महिला के परिवार की जानकारी ली, जिसके उपरांत महिला बाल विकास सुपरवाइजरों को बुलाकर संबंधित महिला के परिवार की जानकारी एकत्रित करने और महिला की देखभाल करने हेतु निर्देश दिए ।
तत्काल महिला को उपस्थित पत्रकार शरद शर्मा, नरेंद्र यादव, विशाल सिंह शिल्पी, अंकुर श्रीवास्तव की मदद से अपनी गाड़ी में बैठाकर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों से स्वास्थ्य परिक्षण कराकर भर्ती कराया। ग्राम पंचायत उदका के सचिव को बुलाकर उक्त महिला के परिजनों का पता लगाने के लिए कहा।
आपको बता दें कि जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक वृद्ध महिला गिरजाबाई पति स्वः मोहन उम्र करीब 70 वर्ष निवासी ग्राम उदका की है। लोगों ने बताया कि उक्त महिला के तीन लड़के हैं दिलीप, मोहन और एक अन्य, महिला का एक लड़का भोपाल में काम करता है और एक हरियाणा मे काम करता है। वृद्ध महिला जी पुत्र के साथ ग्राम उसका में रहती थी उसका वही पुत्र और बहु दो दिन पहले बस स्टैंड पर इस हालत में छोड़कर भाग गए।
इस संबंध में एसडीएम सौरभ मिश्रा ने ग्राम पंचायत सचिव को कलयुगी निर्दयी पुत्र और बहू को खोज कर लाने के निर्देश दिए हैं ताकि कानूनन वृद्ध महिला को उनके सुपुर्द किया जाकर श्रद्धा की देखभाल कराई जा सके।



