SDM Office के दो बाबूओ को 10 हजार रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । एमपी अजब गजब। एमपी में रिश्वतखोरी बंद या कम होने का नाम नही ले रही है, प्रतिदिन किसी न किसी कार्यालय में लोकायुक्त की टीम अधिकारी कर्मचारी को रंगे हाथ पकड़ रही है, इसके बाबजूद रिश्वतखोर अधिकारी कर्मचारियों के हौसले पस्त नही हो रहे हैं। ताजा मामला जबलपुर जिले के गोरखपुर एसडीएम कार्यालय का है जहां कार्यालय में पदस्थ दो बाबू को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने पकड़ा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरखपुर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ आरोपी आशीष पांडे और अशोक रजक ने जमीन का नामांतरण करने के लिए 25 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत प्रार्थी सच्चिदानंद गोस्वामी ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत पर लोकायुक्त की टीम ने 10 हज़ार की रिश्वत लेते दोनों बाबू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी 10 महीने से नामांतरण की फाइल लटका के रखे थे। अभी लोकायुक्त की कार्रवाई जारी थी।
मीडिया को जानकारी नीतू त्रिपाठी उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त और एडवाकेट सच्चिदानंद गोस्वामी शिकायत कर्ता ने दी।



