मध्य प्रदेशराजनीति

मंत्री राजर्षि नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा : भाजपा राष्ट्रनीति पर चलने वाली महान पार्टी है

शास्त्रों में निपुण पटेल देवभूमि जामगढ़ में हुए राजर्षि की उपाधि से अलंकृत
रिपोर्टर : कमल याज्ञवल्क्य
बरेली । अपनी विलक्षण मेधा और शैली के लिए प्रदेश में विशिष्ट पहचान रखने वाले प्रदेश के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के साथ अब एक और विशेषण जुड गया है। उन्हे राजर्षि की उपाधि से अलंकृत किया गया है।
अवसर था, लोकसभा चुनाव के निमित्त जामगढ में बरेली ग्रामीण मंडल के बूथ, सभी मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों के साथ बैठक का।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रनीति पर चलने वाली पार्टी है। सनातन की रक्षा करने वाली और धर्मनिष्ठ और सांस्कृतिक विकास के साथ अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ सबका साथ, सबका विकास और सबके कल्याण को समर्पित भारतीय जनता पार्टी है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में विकसित भारत संकल्प के लिए पार्टी समर्पित भाव से कर्तव्य मार्ग पर चल रही है और बढ़ रही है तथा कुछ ही बर्षो में विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र का जन जन आनंदित है। मंत्री और राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादवजी के कुशल नेतृत्व में मध्यप्रदेश का जन जन का मन हर्ष और उल्लास से आह्लादित है। मध्यप्रदेश भी देश के साथ साथ चल रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार कर रहा है। जन कल्याण को समर्पित मध्यप्रदेश कमल के फूल की तरह खिल रहा है और खिलखिला रहा है।
ऐसे हुए राजर्षि की उपाधि से अलंकृत
देवों- ऋषि मुनियों तथा महापुरुषों की पुण्य भूमि ऐतिहासिक स्थल जामगढ़ में बैठक के दौरान मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल नागरिकों और विद्वानों से संवाद कर रहे थे। इस दौरान मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के सभी के प्रति समभाव और विद्वता की चर्चा विद्वानों के बीच हो रही थी। इसी संवाद क्रम के दौरान संस्कृत के श्लोक “यथा चित्तं तथा वाचो यथा वाचस्तथा क्रिया: चित्ते वाचि क्रियायांच साधुनामेक्रूपता” का उद्धरण करते हुए विद्वानों ने माना कि मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल राजर्षि के समान हैं और उन्हें राजर्षि की उपाधि से अलंकृत करते हुए यह शब्द सम्मान सहृदयता से दिया गया। मंत्री जी ने पूरी विनम्रता से साथ विद्वानों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि ईश्वर उन्हें इस सम्मान को चरितार्थ करने को कृपा दृष्टि बनाए रखें। उन्होंने कहा कि मैं जीवन भर देवों और ऋषि मुनियों की पवित्र भूमि पर मिले इस दिव्य सम्मान को चरितार्थ रखूंगा।
प्रचंड जीत के लिए जुट जाएं
मध्यप्रदेश के विद्वान मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं से शक्ति केन्द्र जामगढ़ में बैठक के दौरान कहा कि चुनाव में चुनौती रहती है। प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे मनोभाव के साथ भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए संकल्पित होकर प्रत्येक देवतुल्य मतदाता से संपर्क में रहकर सरकार की जन कल्याण कारी योजनाओं से अवगत कराकर आशीर्वाद मांगें। उन्होंने कहा कि देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी एवं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी नेतृत्व में आनंद है। उन्होने कहा कि उदयपुरा क्षेत्र की जनता जनार्दन ने मुझे जमकर आशीर्वाद दिया, अब नर्मदापुरम संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी और सबसे जुड़े सहज और सरल नेता दर्शनसिंह जी चौधरी को रिकॉर्ड मतों से आशीर्वाद देकर 400 पार फिर मोदी सरकार के नारे को पूर्ण करें। इस दौरान नागरिकों के साथ शक्ति केन्द्र प्रभारी जगदीश शर्मा, किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिमरैया तथा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष विवेक पाराशर ने मंत्री राजर्षि नरेन्द्र शिवाजी पटेल और बरेली नगर परिषद के अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं का शाल श्रीफल से सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button