आबकारी विभाग की कार्यवाही, 4 आरोपियो के विरुद्ध पंजीबद्ध

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । लोकसभा निर्वाचन 2024 में आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान जिला दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के आदेश अनुसार और जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र खरे के निर्देशन में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है. 9 अप्रैल 2024 को दमोह आबकारी कंट्रोल रूम प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी केशव प्रसाद गांधी द्वारा थाना दमोह देहात अंतर्गत बालाकोट रोड पर ग्राम भीलमपुर के पास कुल 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 500 लीटर महुआ लाहन तथा वृत ब प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक सुरेश कुमार गौंड द्वारा पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास कुल 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 550 लीटर महुआ लाहन जप्त किया गया तथा 4 आरोपियो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहित प्रकरण पंजीबद्ध किया गया. जप्त सामग्री की कुल कीमत 1,07,000 एक लाख सात हजार रुपये है।
कार्यवाही में आबकारी आरक्षक जगदम्बा प्रसाद पांडेय, हरिसिंह घुरैया छोटेलाल चौरसिया, कुलदीप कटारे, तपिश हल्वी, भूपति सिंह, अरविंद कुमार एवं महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता सहयोगी रहे।



