मध्य प्रदेश

गौवंशो को तिलक, फूलमाला पहना कर पूड़ी और गुड़ खिलाया

रिपोर्टर : रवि राय
जमुनिया। शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला जमुनिया ग्राम पंचायत उचेरा जमुनिया ब्लॉक सिलवानी में चैत शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा नवबर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के आरंभ पर्व पर गौशाला के सभी गौवंशो को तिलक रोरी, हल्दी, चावल लगाकर एवं फूलमाला पहना कर पूजन किया गया इसके उपरांत गौवंशो को पूड़ी और गुड़ खिलाया गया।
इस अवसर पर शासकीय श्रीकृष्ण गौशाला के सभी कार्यकर्ताओं के साथ गौसेवक प्रदीप कुमार प्रजापति ने पूजन किया।

Related Articles

Back to top button